CM Bhagwant Mann wants an airplane: पंजाब दबा कर्ज में, CM भगवंत मान को चाहिए, 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज

breaking news web status / Unreported breaking news status / CM Bhagwant Mann wants an airplane / CM Bhagwant Mann wants an aircraft / Unreported breaking news stories

CM Bhagwant Mann wants an airplane: पंजाब दबा कर्ज में, CM भगवंत मान को चाहिए, 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज

पंजाब आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सुख सुविधाओं के लिए। आम आदमी पार्टी सरकार ने CM भगवंत मान के उपयोग के लिए एक 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज लीज पर लेने के लिए प्रस्ताव रखा है।

CM मान के इस सुख-सुविधा का खुलासा करने वालों को पंजाब पुलिस धमकी दे रही है। उन पर इस बारे में किये गये पोस्ट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए दबाव बना रही है। पुलिस प्रशासन और सरकारी पैसे के इस खुलेआम दुरूपयोग की हर तरफ आलोचना की जा रही है।

CM Bhagwant Mann wants an airplane: पंजाब दबा कर्ज में, CM भगवंत मान को चाहिए, 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज
breaking news web status / Unreported breaking news status / CM Bhagwant Mann wants an airplane / CM Bhagwant Mann wants an aircraft / Unreported breaking news stories

आखिर क्या है पूरा मामला?

AAP पार्टी वाली पंजाब सरकार ने 25 अगस्त 2023 को प्रदेश के प्रस्ताव पोर्टल पर एक निविदा डाली थी। इसमें राज्य के VVIP नेताओं के लिए एक हवाई जहाज लीज पर लेने की बात रखी गई थी। इसके लिए निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 18 सितम्बर 2023 निर्धारित थी।

प्रस्ताव के अंतर्गत बताया गया कि पंजाब के VVIP लोगों की यात्रा में 6 महीने के उपयोग के लिए एक फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट (हवाई जहाज) की आवश्यकता है। यह हवाई जहाज 8-10 सीटों वाला हो। हवाई जहाज को वेट लीज पर लिया जायेगा।

वेट लीज की व्यवस्था के अंदर हवाई जहाज को लीज पर देने वाली कम्पनी ही उसका रख-रखाव करेगी और इसके लिए ग्राउंड स्टाफ भी वही देगी। लेकिन, हवाई जहाज में पायलट और बाकी क्रू पंजाब सरकार का ही रहेगा।

पंजाब सरकार के पास पहले से ही एक हेलिकॉप्टर है, जो भगवंत मान के उपयोग के लिए हैं। CM भगवंत मान के अलावा पंजाब के राज्यपाल भी इसे उपयोग में लेते थे, लेकिन जून में राज्यपाल और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच विवाद के कारण उन्होंने हेलीकॉप्टर का उपयोग करने से मना कर दिया।

पंजाब में 23 जिले हैं और पंजाब एक छोटा राज्य है, जहाँ हेलीकाप्टर के द्वारा पहुँचा जा सकता है। तथा ऐसे में प्राइवेट हवाई जहाज को लीज पर लेना पंजाब की जनता के पैसे का दुरुपयोग ही है। यह दुरुपयोग भी इस स्थिति में किया जा रहा है, जब पंजाब इतने भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

CM Bhagwant Mann wants an airplane: पंजाब दबा कर्ज में, CM भगवंत मान को चाहिए, 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज
breaking news web status / Unreported breaking news status / CM Bhagwant Mann wants an airplane / CM Bhagwant Mann wants an aircraft / Unreported breaking news stories

खुलासा होने पर निविदा हटाई, पंजाब पुलिस की धमकी

AAP सरकार द्वारा जनता के पैसे को बर्बाद करने का खुलासा जब लोगों के सामने आया, तो पंजाब पुलिस उन्हें धमकाने लगी। और इसके साथ ही, वेबसाइट से निविदा भी हटा ली। इस मामले को ट्विटर पर जब एक सामाजिक कार्यकर्ता (मानिक गोयल) ने उठाया. तो पंजाब पुलिस ने उसे पोस्ट हटाने की धमकी दी।

मानिक गोयल द्वारा निविदा के कागज शेयर किए जाने पर पंजाब पुलिस ने इन्हें राज्य के बड़े पदाधिकारियों की सुरक्षा से संबंधित मामला बताया और पोस्ट को हटाने के लिए कहा। पंजाब पुलिस ने यह भी कहा कि इस दस्तावेज को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिये।

पंजाब पुलिस के इस व्यवहार की भी आलोचना हो रही है। लोगों ने पूछा कि जब पहले से ही यह दस्तावेज सार्वजनिक वेबसाइट पर थे तो यह सुरक्षा का मामला कैसे हुआ और वेसे भी पंजाब पुलिस को इस पूरे मामले से क्या लेना है।

यह खुलासा करने वाले मानिक गोयल ने पंजाब पुलिस को जवाब में कहा कि यह कोई ऐसी जानकारी नहीं है जिसे साझा ना किया जाए। मानिक गोयल ने पंजाब पुलिस को सलाह भी दी कि वह दूसरों को निर्देश देने से पहले अपनी ही सरकार की वेबसाइट एक बार चेक कर लें।

अरविन्द केजरीवाल करेगा हवाई जहाज का उपयोग

इस मामले को सामने लाने वाले मानिक गोयल ने आरोप लगाया है कि लीज पर लिए जाने वाले इस हवाई जहाज का उपयोग अरविन्द केजरीवाल आने वाले विधानसभा चुनावों में करेंगे। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार के पास अपना हेलीकाप्टर है तो आखिर इस हवाई जहाज की जरूरत क्या है।

मानिक गोयल ने लिखा कि पंजाब सरकार इसलिए हवाई जहाज को लीज पर ले रही है, ताकि अरविन्द केजरीवाल को चुनावी राज्यों में भेजा जा सके। इसका मतलब है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक रूप से सहन करेगी, और जबकि केजरीवाल का पंजाब से कोई लेना-देना है ही नहीं।

सामजिक कार्यकर्ता मानिक गोयल का आरोप यह भी है कि जो लोग खुद को आम आदमी बता कर सरकारी गाड़ियाँ उपयोग ना करने का वादा करते थे, वो आज निजी हवाई जहाज लीज पर लेने की बात कर रहे हैं।

पंजाब आर्थिक तंगी में, और इधर शाही खर्चे

एक तरफ आम आदमी पार्टी सरकार हवाई जहाज को लीज पर ले रही है, और दूसरी तरफ राज्य की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लोकसभा में दिए गए एक उत्तर में बताया गया था कि पंजाब पर इस समय 3.05 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में दबा है।

CM Bhagwant Mann wants an airplane: पंजाब दबा कर्ज में, CM भगवंत मान को चाहिए, 8-10 सीटों वाला हवाई जहाज
breaking news web status / Unreported breaking news status / CM Bhagwant Mann wants an airplane / CM Bhagwant Mann wants an aircraft / Unreported breaking news stories

और यह कर्ज AAP सरकार आने से पहले 2.59 लाख करोड़ रुपए ही था। वर्ष 2021-22 और 2022-23 में यह 8% और 8.9% की गति से बढ़ा है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि पंजाब का कर्ज उसकी GSDP (राज्य सकल घरेलू उत्पाद) का 48% है, जो कि चिंता का विषय है। सामान्यतः यह 20% से 25% होना था।

पंजाब के CM भगवंत मान लगातार केंद्र से पैकेज की गुहार लगा ही रहे हैं, जबकि वह प्रदेश की जनता के पैसे का दुरुपयोग, हवाई जहाज लीज लेने के लिए कर रहे हैं। तथा पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के इस फैसले की हर तरफ आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें: (breaking news web status / Unreported breaking news status / CM Bhagwant Mann wants an airplane / CM Bhagwant Mann wants an aircraft / Unreported breaking news stories)

Leave a Comment

रिलीज हुआ Fighter movie का धमाकेदार टीजर, देखें ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री नरेंद्र मोदी का गाना ‘Abundance in Millets’ ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए हुआ नॉमिनेट Wildlife Sanctuaries of Dadra Nagar Haveli and Daman and Diu Wildlife Sanctuaries of Chhattisgarh Wildlife Sanctuaries of Chandigarh