दुनिया के महान चित्रकार पिकासो की एक पेंटिंग हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा दाम में बिकी है। यह अब तक की उनकी दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग है।
पिकासो दुनिया की चित्रकारी जगत के इतिहास में सबसे महान चित्रकार हुए हैं।
अमेरिकी ऑक्शन कंपनी सोथबी के मुताबिक यह पेंटिंग 1932 की मशहूर पेंटिंग 'वुमन विद अ वॉच' है।
इस पेंटिंग में पिकासो की प्रेमिका को दिखाया गया है। वह फ्रांस की मॉडल थी, जिनका नाम 'मरी तेरेस वेल्टर' था।
इस पेंटिंग में उनकी पिकासो ने उनकी प्रेमिका की खूबसूरती को दिखाया है।